फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Accused of swindling 20 lakh by promising a job as a follower, FIR filed against five people

Jaunpur News: अनुचर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख हड़पने का आरोप, पांच पर प्राथमिकी

Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Accused of swindling 20 lakh by promising a job as a follower, FIR filed against five people
शाहगंज। शिक्षण संस्थान में अनुचर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में शाहगंज पुलिस ने पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि दनापुर गांव निवासी अभिषेक तिवारी की तहरीर पर राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, उनके बेटे अमित, अतुल और राहुल जायसवाल तथा सुमित्रा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने विद्यालय में पद सृजित कराने और नियुक्ति कराने के नाम पर उससे 20 लाख रुपये लिए, लेकिन बाद में न नौकरी दिलाई और न रकम वापस की।
विज्ञापन

अभिषेक ने बताया कि एक फरवरी 2023 को आरोपी उसके घर पहुंचे थे। उन्होंने उसके पिता के सेवानिवृत्त होने का हवाला देते हुए 20 लाख रुपये की व्यवस्था करने पर श्रीराम रमाशंकर वेद ध्वनि संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अरगूपुर कला में अनुचर पद पर नियुक्ति कराने की बात कही। छह फरवरी 2023 से 20 जून 2024 के बीच अलग-अलग तिथियों में बैंक ऑफ बड़ौदा और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खातों से करीब 18.20 लाख रुपये भेजे गए। इसके अलावा 1.80 लाख रुपये नकद लिया। बावजूद इसके नियुक्ति नहीं हुई। रुपये वापस मांगने पर आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद उसके परिवार को धमकी देने लगे। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके आरोपों और लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed