{"_id":"6ab2e6cbcaa73c0d9702b4d3","slug":"15-year-old-girl-injured-in-dog-attack-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-163425-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कुत्ते के हमले से 15 साल की किशोरी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कुत्ते के हमले से 15 साल की किशोरी घायल
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के कमालपुर वार्ड में मंगलवार को कुत्ते के हमले से 15 साल की किशोरी घायल हो गई। कमालपुर निवासी सतेंद्र की बेटी राधा घर के पास मौजूद थी। इसी दौरान अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी की चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और कुत्ते को भगाया। परिजन घायल किशोरी को मुंगराबादशाहपुर पीएचसी लेकर गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत सामान्य होने पर डॉक्टरों ने किशोरी को छुट्टी दे दी। संवाद
गैंगस्टर एक्ट में आरोपी गिरफ्तार
खुटहन। पुलिस ने गोबध, पशु क्रूरता तथा गैंगस्टर एक्ट में वांछित आसिफ उर्फ आशिक को लक्ष्मी मोड़ तिराहे से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि आरोपी का चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। संवाद