{"_id":"6a29bd371299a8fb440c8e2a","slug":"cadets-completed-military-firing-training-at-the-ncc-camp-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-156779-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एनसीसी शिविर में कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एनसीसी शिविर में कैडेटों ने पूरा किया सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण
विज्ञापन
एनसीसी कैडेट को अग्नि सुरक्षा की जानकारी प्रदान करते अधिकारी। स्रोत-संवाद
मल्हनी। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 98 यूपी बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों ने सैन्य फायरिंग प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। कैंप कमांडेंट कर्नल आलोक डी. सिंह ने हथियारों के सुरक्षित संचालन, लक्ष्य पर एकाग्रता और सटीक निशाना लगाने की तकनीकों की जानकारी दी, जिसके बाद कैडेटों ने फायरिंग परीक्षण पूरा किया।
शिविर में मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और बैटल क्राफ्ट का भी प्रशिक्षण दिया गया। वहीं जनपद की ट्रैफिक पुलिस टीम ने कैडेटों को यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के महत्व से अवगत कराया। कैडेटों के अनुशासन और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कर्नल आलोक डी. सिंह तथा डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट नागेंद्र सिंह राठौड़ ने उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर सूबेदार मेजर कृपाल सिंह, सूबेदार शांत राणा, सूबेदार मनोज सिंह, सूबेदार भिरगू यादव, बीएचएम राजीव, त्रिवेंद्र सिंह, आरिफ अली, हवलदार संजय कुमार, हवलदार प्रेमचंद, हवलदार तारा सहित बड़ी संख्या में कैडेट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अग्नि सुरक्षा की दी गई जानकारी-जौनपुर। फायर सर्विस जौनपुर द्वारा बुधवार को नीलदीप एकाडमी, सीहीपुर जौनपुर में एनसीसी कैडेट को अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में विशेष प्रशिक्षण एवं माॅकड्रिल कराई गई। कैडेट को आग लगने की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकासी जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया। इस दौरान व्यावहारिक माॅकड्रिल के माध्यम से कैडेट को वास्तविक परिस्थितियों से निपटने का अनुभव भी दिया गया।
अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि युवाओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक करना आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट अनुशासित एवं जिम्मेदार युवा होते हैं और यदि इन्हें सही प्रशिक्षण मिले तो ये न केवल स्वयं सुरक्षित रहेंगे बल्कि अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज में भी अग्नि सुरक्षा के प्रति चेतना जगाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर अग्निशमन द्वितीय अधिकारी अनिल यादव के नेतृत्व में टीम के सदस्य सनोज कुमार एवं अनुराग कुमार ने पूरे कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।