{"_id":"621b2fa1979d93264a0106cf","slug":"brutal-murder-of-youth-in-jaunpur-knife-attack-marks-in-many-places-in-body-found-thrown-in-pond","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में युवक की नृशंस हत्या: शरीर में कई जगह चाकू के निशान, तालाब में फेंका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में युवक की नृशंस हत्या: शरीर में कई जगह चाकू के निशान, तालाब में फेंका मिला शव
Sun, 27 Feb 2022 01:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:30 PM IST
सार
जौनपुर के सधनपुर गांव के तालाब में रविवार सुबह युवक का शव बरामद किया गया है। युवक के शव पर कई जगह पर चाकू से वार के निशान हैं। मृतक के भाई ने ही तालाब में शव को देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
जौनपुर: घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के सधनपुर गांव निवासी एक युवक की नृशंस हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया। रविवार सुबह तालाब में शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई। इस खौफनाक वारदात का कारण अभी साफ नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया घटना की जांच पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस इस हत्याकांड को आशनाई से जोड़कर छानबीन कर रही है। शव के पास ही पानी में एक मोबाइल फेंका हुआ मिला है। मौके पर डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया। वह घटनास्थल के अगल बगल ही घूमता रह गया। कयास लगाया जा रहा है कि युवक की दूर कहीं हत्या कर शव को गांव स्थित तालाब में फेंका गया है।
विज्ञापन
रात में घर के बरामदे में सोया था, सुबह तालाब में मिला शव
रविवार तड़के शौच के लिए निकले मृतक के बड़े भाई सुनील शर्मा ने तालाब में औंधे मुंह पड़ा शव देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त अपने ही सगे छोटे भाई 22 वर्षीय प्रवेश शर्मा पुत्र राम मूरत शर्मा के रूप में करते ही वह रोने-पीटने लगा।
विज्ञापन
युवक के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान थे। परिजनों के मुताबिक, प्रवेश रविवार रात लगभग आठ बजे रोज की तरह भोजन करने के बाद बरामदे में सोया था। उसके घर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर तालाब है। सुबह वहीं से शव मिला।
खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आशनाई का प्रतीत हो रहा है। जांच की जा रही है। बहुत जल्द खुलासा हो जाएगा।