फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Brake failure of Janrath bus, 17 people's lives saved due to driver's wisdom

Jaunpur News: जनरथ बस का ब्रेक फेल ड्राइवर की सूझबूझ से 17 लोगों की बची जान

Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Brake failure of Janrath bus, 17 people's lives saved due to driver's wisdom
जलालपुर। काशी डिपो वाराणसी की जनरथ रोडवेज बस का रविवार की रात जलालपुर चौराहे से पहले ब्रेक फेल हो गया। चालक की सूझबूझ से बस में सवार 17 लोगों की जान बच गई। किसी तरह से चालक ने बस को नियंत्रण में किया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। बस रुकने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बस चालक शनिवार की रात 17 लोगों को लेकर जौनपुर की तरफ जा रहा था। जलालपुर चौराहे से 200 मीटर पहले बस की ब्रेक पाइप फट गई। इससे बस का ब्रेक फेल हो गया। बस के अचनाक से ब्रेक फेल होने से चालक ने अपनी सूझ-बूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के बाई तरफ बने एक फीट ऊंची नाली से टकराकर 200 मीटर घसीटते हुए बस को रोक दिया। नाली से टक्कर हुई तो तेज आवाज होने पर बस में सवार यात्री घबरा गए। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। चालक ने लोगों को ढांढस बंधाते सभी लोगों को बस से सुरक्षित बाहर निकला। चालक ओमप्रकाश मिश्रा ने बताया कि डिपो से बस को चेक करके छोड़ा गया था। अचानक कैसे पाइप फट गई पता नहीं चला। सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed