फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Body found in Sarpat's thicket, identified through Aadhaar card and passport

Jaunpur News: सरपत के झुरमुट में मिला शव, आधार कार्ड व पासपोर्ट से हुई पहचान

Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Body found in Sarpat's thicket, identified through Aadhaar card and passport
मुफ्तीगंज---ट्रेन से गिरकर मृतक राहुल गुप्ता की फाइल फोटो
मुफ्तीगंज। केराकत के खंडहर डगरा के पास सोमवार की सुबह सरपत के झुरमुट में 30 साल का एक युवक का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि ट्रेन से गिरने के कारण युवक की मौत हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोमवार की सुबह शौच के लिए गए एक व्यक्ति ने सरपत के झुरमुट में शव पड़ा देखा। उसने इसकी सूचना मुफ्तीगंज पुलिस चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तलाशी ली। मृतक के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट मिला। दस्तावेजों के आधार पर उसकी पहचान राहुल गुप्ता (30) निवासी गौरा बाजार जिला गाजीपुर के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि परिजनों ने बताया कि राहुल रविवार को बांद्रा-गाजीपुर एक्सप्रेस ट्रेन से जौनपुर किसी काम से जा रहा था। आशंका है कि यात्रा के दौरान वह ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed