फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP gave the message of unity by organizing a padyatra

Jaunpur News: भाजपा ने पदयात्रा निकालकर दिया एकता का संदेश

Wed, 26 Nov 2025 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
BJP gave the message of unity by organizing a padyatra
मछलीशहर। सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मधुपुर बाजार से सरायबीका तक एकता पद यात्रा निकाली। यात्रा के जरिए सभी को एकता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के भाजपा अध्यक्ष दिलीप पटेल रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरदार पटेल के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया। सरदार वल्लभ भाई पटेल को किसान नेता बताया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, सतेंद्र सिंह, सुशील मिश्रा, कपिल मुनि, देवेंद्र सिंह, राजेश गुप्ता, दीपक तिवारी सहित अन्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री राज पटेल रहे। स्कूल के बच्चों ने पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा किया। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और एक भारत, विकसित भारत के नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। सांस्कृतिक टीम द्वारा देशभक्ति गीत की धुन पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सनी सिंह, सचिन तिवारी, सचिन चौरसिया, सतीश तिवारी, केपी यादव, उग्रसेन यादव आदि मौजूद रहे। संचालन जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed