फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bhakiyu demonstrated for seven-point demands

भाकियू ने सात सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

Fri, 16 Jul 2021 08:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:03 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demonstrated for seven-point demands
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसानों, गरीबों एवं मजदूरों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित सात सूत्री मांग पत्र एसडीएम को दिया। मांग में मुख्य रूप से बरसठी ब्लॉक के भगवानपुर गांव में भू-माफियाओं व लेखपाल की मिली भगत से ग्राम समाज की भूमि पर अवैध ढंग से किए गए कब्जे को तत्काल हटाने, जमुनीपुर गांव में मनबढ़ों द्वारा रास्ते में ईंट की दीवार बनाने से अवरुद्ध रास्ते के खाली कराने की मांग की। साथ ही छुट्टा पशुओं एवं जंगली सूअरों से निजात दिलाने, गरीब परिवारों को चिन्हित कर उन्हें आवास एवं बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, मड़ियाहूं से जमलियां तक गड्ढे में तब्दील हुई सड़क की मरम्मत, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का मानदेय 10 हजार किए जानेतथा मिलावटी नकली खाद बेचने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन देने वालों में शैलेश वर्मा, जयप्रकाश पटेल, अच्छेलाल, मेवालाल, अमरनाथ, नूतन, गीता देवी, सविता, कलावती, सीता देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed