फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BDC certificate issued by mistake canceled

भूलवश जारी बीडीसी प्रमाण पत्र हुआ निरस्त

Sun, 06 Jun 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BDC certificate issued by mistake canceled
केराकत ब्लाक के कुसैला तेजपुर वार्ड संख्या सात से दो लोगों को जारी किए गये बीडीसी सदस्य निर्वाचित प्रमाण पत्र में से एक को जिला प्रशासन ने निरस्त कर दिया। इस मामले में निर्वाचन अधिकारी ने अपनी भूल सुधार करते हुए गलत ढंग से दिये गए शीला देवी निवासी तेजपुर को बीडीसी निर्वाचन प्रमाणपत्र को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है। निर्वाचन अधिकारी इन्द्र श्याम मिश्र ने बताया कि कुसैला तेजपुर क्षेत्र पंचायत वार्ड संख्या सात में ग्राम पंचायत कुसैला की वार्ड संख्या 11-15 व तेजपुर ग्राम पंचायत की वार्ड संख्या 1-4 को जोड़ कर क्षेत्र पंचायत वार्ड 7 बनायी गई थी, जिसके गणना के क्रम में ग्राम पंचायत कुसैला की वार्ड संख्या 11-15 की 2 मई की गई। जिसमें शीला देवी को 133 मत मिले थे। जिसको भूलवश शीला देवी को उसी दिन निर्वाचित प्रमाण पत्र दे दिया गया। दूसरे दिन 3 मई को ग्राम पंचायत तेजपुर का वार्ड संख्या 1-4 की गणना की गई। दोनों ग्राम पंचायतों के वार्डो की पर्ची गणना को जोड़ने के बाद शीला देवी निवासी कुसैला को 134 मत और निर्मला देवी निवासी तेजपुर को कुल 303 मत प्राप्त मिले। जिसके फलस्वरूप निर्मला देवी को निर्वाचित प्रमाण पत्र 3 मई को दे दिया गया। चूंकि भूलवश दो मई को ही शीला देवी का गलत तरीके से निर्वाचित प्रमाण पत्र दिया गया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। शीला देवी को भी इस संबंध में सूचना देकर अवगत कराया जा चुका है। यदि शीला देवी ने गलत तरीके से दिये गये प्रमाण पत्र का दुरुपयोग करती पाई जाएंगी तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed