फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia youth reached Jaunpur to meet girlfriend villagers caught and beaten fiercely

प्यार में पड़ी मार: प्रेमिका से मिलने के लिए जौनपुर पहुंचा बलिया का युवक, ग्रामीणों ने दबोचा, जमकर पिटाई

Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 08 Sep 2022 09:08 PM IST
सार

जौनपुर निवासी विवाहिता से बलिया का एक युवक प्रेम करने लगा। प्रेमिका से मिलने की चाहत में युवक बुधवार देर रात उसके गांव पहुंच गया। ग्रामीणों ने पकड़ा और पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Ballia youth reached Jaunpur to meet girlfriend villagers caught and beaten fiercely
युवक से मारपीट की सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

अंजान नंबर से फोन आया और जौनपुर निवासी एक विवाहिता की बलिया के युवक से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी तो दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर क्या प्रेमिका ने प्रेमी को बुलाया और वह बुधवार की रात बलिया से ट्रेन पकड़ कर जौनपुर स्थित गांव पहुंच गया। जब वह प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने पकड़कर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने जब युवक को पकड़ा तो उसने बताया कि मार्च के महीने में एक अंजान नंबर से फोन आया। उसी समय से दोनों एक दूसरे बात करने लगे। समय का पता नहीं चला और बातचीत दोस्ती और प्यार में बदल गई। फिर महिला ने बुलाया तो वह बलिया से गोंदिया एक्सप्रेस से महिला के बताए गांव पहुंचा। वह गांव में पहुंचने तक मोबाइल पर लोकेशन देती रही।
विज्ञापन


...और प्रेमिका ने मोबाइल कर लिया बंद
जब रात को 11 बजे उसके घर के पास पहुंचा तो प्रेमिका ने मोबाइल बंद कर ली। इधर-उधर भटक रहा था तभी ग्रामीणों ने पकड़कर पूछताछ करनी शुरू कर दी। जब लोगों को पूरे मामले की जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने पिटाई भी शुरू कर दी। किसी ने पुलिस को फोन कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर में पहुंची पुलिस ने युवक को थाने ले गई। थाना प्रभारी जफराबाद राजाराम द्विवेदी ने बताया कि युवक के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। यदि कोई तहरीर आती है तो उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed