फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Badlapur Police and Tehsil Administration woke up after the accident

हादसा होने के बाद जागा बदलापुर पुलिस व तहसील प्रशासन

Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Badlapur Police and Tehsil Administration woke up after the accident
मड़ियाहूं कोतवाली में स्थित भंडरिया टोला पाही मोहल्ला में हुए हादसे के बाद बदलापुर पुलिस व तहसील प्रशासन की तांद्रा टूटी। वह रविवार को बदलापुर तहसील में जगह-जगह छापेमारी की। इस दौरान तखागंज स्थित एक मकान से दो पिकअप पटाखा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख से अधिक बताई जा रही है। वहीं एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दिवाली पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के मद्देनजर एसडीएम लाल बहादुर,सीओ चोब सिंह,प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा क्षेत्र में पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर रहे थे। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक को मुखबीर से सूचना मिली कि तखागंज बाजार में एक युवक लंबे पैमाने पर पटाखा बनाकर बेंचने का कार्य कर रहा है, जिसके बाद मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने एक मकान में भारी मात्रा में बना बनाया व अर्ध्य निर्मित पटाखा बरामद करते हुए पटाखा बनाने का उपकरण सुतली,गंधक,पोटाश आदि बरामद किया। वहीं पटाखों के अवैध कारोबार में लिप्त प्रदीप गुप्ता उर्फ हकडू पुत्र प्रकाशचन्द्र गुप्ता निवासी मकसूदन थाना लम्भुआ जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार युवक प्रदीप विगत चार वर्षों से सपरिवार अपने नाना के घर तखागंज में रहता है। प्रभारी निरीक्षक ने बरामद पटाखों की कीमत तीन लाख से अधिक बताया है । पुलिस पटाखों को सील कर गिरप्तार पटाखा के अवैध कारोबारी प्रदीप पर विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया । प्रशासन की छापेमारी अभियान से पटाखा के अन्य अवैध व्यवसायियों में हड़कम्प मचा रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed