{"_id":"6473212f7987f8ab170c9f43","slug":"aunpur-hod-suspended-for-talking-obscenely-to-girl-student-formation-of-five-member-committee-report-will-c-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur: छात्रा से अश्लील बात करने वाला HOD निलंबित, पांच सदस्यीय समिति का गठन, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur: छात्रा से अश्लील बात करने वाला HOD निलंबित, पांच सदस्यीय समिति का गठन, 15 दिन में आएगी रिपोर्ट
Sun, 28 May 2023 03:08 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 28 May 2023 03:08 PM IST
सार
टीडी कॉलेज में तैनात प्राचीन इतिहास के एचओडी डॉ. प्रदीप सिंह की एक छात्रा से अश्लील बात करते हुए 25 मई की शाम को वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह ने ई-मेल के माध्यम से आरोपी एचओडी से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही रविवार को कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रबंध समिति की बैठक बुलायी।
विज्ञापन
अश्लील वीडियो
विस्तार
टीडी कॉलेज में छात्रा से अश्लील बातचीत के वायरल वीडियो के मामले में रविवार को कॉलेज परिसर में प्रबंध समिति की बैठक हुई। इसमें समिति ने अहम निर्णय लेते हुए आरोपी प्राचीन इतिहास के विभागाध्यक्ष(एचओडी) को निलंबित कर दिया। साथ ही मामले की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया है। यह समिति जांच करके 15 दिन में रिपोर्ट देगी उसके बाद उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
टीडी कॉलेज में तैनात प्राचीन इतिहास के एचओडी डॉ. प्रदीप सिंह की एक छात्रा से अश्लील बात करते हुए 25 मई की शाम को वीडियो वायरल हुई थी। उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह ने ई-मेल के माध्यम से आरोपी एचओडी से स्पष्टीकरण मांगा। साथ ही रविवार को कॉलेज के प्रबंधक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने प्रबंध समिति की बैठक बुलायी। कॉलेज परिसर में हुई बैठक में समिति ने तत्काल प्रभाव से डॉ. प्रदीप सिंह सिंह को निलंबित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Azamgarh: बहन का मोबाइल पर बात करना भाई को नहीं आया पसंद, कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, पिता ने बताई एक-एक बात
विज्ञापन
इन्हें विभाग के प्रभारी एवं महाविद्यालय के सभी समितियों की सदस्यता से भी कार्यमुक्त करने का निर्णय लिया गया। समिति ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया, जिसमें प्रो. ओम प्रकाश सिंह को संयोजक, प्रो. अरुण कुमार चतुर्वेदी, प्रो. आभा सिंह या प्रो. सुषमा सिंह, प्रो. संतोष कुमार सिंह एवं प्रो. श्रद्धा सिंह को शामिल किया गया है। यह समिति 15 दिन में जांच रिपोर्ट देगी। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आलोक सिंह ने बताया कि प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार डॉ. प्रदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। इसकी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी। जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति भी बनायी गई है।