फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh: Brother did not like sister's talk on mobile, killed her with an axe, father told each and every thi

Azamgarh: बहन का मोबाइल पर बात करना भाई को नहीं आया पसंद, कुल्हाड़ी से मारकर हत्या, पिता ने बताई एक-एक बात

Sun, 28 May 2023 03:03 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 28 May 2023 03:03 PM IST
सार

सिद्धू के पिता रामकुमार यादव पुत्र त्रिलोकी यादव पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी बेटी सिद्धू चोरी-छिपे किसी से बात करती थी। कई बार मना किया गया नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर मेरे लड़को प्रमोद यादव ने बेटी सिद्धू से 27 मई को रात करीब 8:30 बजे पूछ रहा था कि किस से बात करती हो। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।

विज्ञापन
Azamgarh: Brother did not like sister's talk on mobile, killed her with an axe, father told each and every thi
पुलिस स्टेशन पर परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रौनापार थाना क्षेत्र के रामनगर कुकरौछी गांव में भाई प्रमोद यादव ने शनिवार की रात बहन सिद्धू उर्फ आलू (22 वर्ष) की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दिया। घटना का कारण मोबाइल से बात करना रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पिता की तहरीर पर हत्यारे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं हत्यारे भाई ने थाने में पहुंचकर खुद ही गिरफ्तारी दी।

विज्ञापन


मृतका सिद्धू के पिता रामकुमार यादव पुत्र त्रिलोकी यादव पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी बेटी सिद्धू चोरी-छिपे किसी से बात करती थी। कई बार मना किया गया नहीं मानती थी। इसी बात को लेकर मेरे लड़को प्रमोद यादव ने बेटी सिद्धू से 27 मई को रात करीब 8:30 बजे पूछ रहा था कि किस से बात करती हो। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Bhadohi: रात में खाना खाकर कमरे में गई विवाहिता, सुबह फंदे से लटकता मिला शव, नजारा देख सब सन्न!
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें मेरे लड़के प्रमोद ने मेरी लड़की सिद्धू के सिर पर कुल्हाड़ी मार दिया।जिससे उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्यारे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस फरार भाई को तलाश करती उससे पहले ही उसने थाने में पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारे भाई प्रमोद का कहना है कि बहन सिद्धू को कई बार मना किया लेकिन वह नहीं मानती थी।
गुस्से में आकर उसे मार दिया। उसने बताया कि हम चंडीगढ़ रहते थे। 27 तारीख को बहन के लिए लड़का देखने गोरखपुर आया था। शादी तय करने वाला था। घर आया तो वह मोबाइल से किसी से बात कर रही थी। पूछने पर बहस करने लगी। इसलिए गुस्सा आया और यह घटना हो गई। इस संबंध में एसपी यातायात संजय कुमार ने बताया कि हत्या के इस मामले में आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। प्रमोद चार भाई विनोद, प्रमोद, अरविंद और प्रवीण हैं। इसके अलावा उसकी दो बहने भी है। जिसमें बड़ी बहन बिंदू की शादी हो चुकी है। पिता घर पर रहते हैं और माता पहले ही मर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed