Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   36-hour waterless fast begins

Jaunpur News: 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू, आज 157 घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को देंगे अर्घ्य

Sun, 15 Nov 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
36-hour waterless fast begins
छठ पर्व को लेकर सजा सदभावना पुल व गोमती घाट। संवाद
कांचही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए...
विज्ञापन

- खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने लिया छठी मइया का आशीर्वाद
- गोमती के 14 घाटों पर आकर्षक सजावट, नवजात बच्चों को लेकर मन्नत पूरी होने पर भी पहुंचीं महिलाएं
- एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती, जाम से बचने के लिए शहर में लागू किया गया डायवर्जन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व डाला छठ पर व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत शुरू हो गया है। शनिवार को खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ ही व्रती महिलाओं ने संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना लेकर व्रत का संकल्प पूरा किया। रविवार को व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घाट पर ही पारण करेंगी।
पर्व को लेकर जिले के 157 घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शहर के 14 घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। गोमती के शाही पुल और सद्भावना पुल पर रंग-बिरंगी झालरों की रोशनी छटा बिखेर रही है। घाटों पर व्रती महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिए एक हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात डायवर्जन भी लागू किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को व्रती महिलाओं ने शाम को स्नान-ध्यान के बाद छठ वेदी का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद घर पहुंचकर खरना किया और प्रसाद ग्रहण किया। इसी के साथ निर्जला व्रत शुरू हो गया। गोमती घाटों पर ऐसी कई महिलाएं भी पहुंचीं, जिनकी गोद में नवजात बच्चे थे। मन्नत पूरी होने पर वे बच्चों को लेकर छठी मइया के दरबार में पहुंचीं और विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। आस्था के इस पर्व में कोई संतान की लंबी उम्र तो कोई परिवार की खुशहाली की कामना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बौलिया पोखरे पर 201 वेदियों पर हुआ दीप पूजन
शाहगंज। नगर के पुरानी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर बौलिया पोखरे पर छठ पूजा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। यहां 201 वेदियों पर व्रती महिलाओं ने खरना से पहले विधि-विधान से दीप पूजन किया। पोखरे पर छठ पूजा की तैयारियां भी की जा रही हैं। बाबा धीरज दास ने बताया कि छठ पूजा के दौरान यहां करीब सात हजार व्रती महिलाओं के पहुंचने का अनुमान है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेदियों की व्यवस्था की गई है।
जंघई स्टेशन पर पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी ने की चेकिंग
मीरगंज। छठ महापर्व पर यात्रियों की भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए मीरगंज पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार देर रात जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। थानाध्यक्ष अरविंद सिंह पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंचे। टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर एक से पांच तक और सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण किया।
संदिग्ध वस्तुओं और व्यक्तियों की जांच की गई। यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्योहार के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अभियान चलाया गया है। इस दौरान जीआरपी प्रभारी प्रमोद गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, आरपीएफ के हरेंद्र यादव, पवन माैजूद रहे।
डीएम और एसपी ने राजेपुर घाट का लिया जायजा
छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी सैमुअल पाॅल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर घाट (रामेश्वर महादेव मंदिर) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और साफ-सफाई का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।

छठ पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी सैमुअल पाॅल एन. और पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को जलालपुर थाना क्षेत्र के राजेपुर घाट (रामेश्वर महादेव मंदिर) का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा, शांति व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा, आवागमन और साफ-सफाई का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को घाट पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed