{"_id":"6421e25b14159d05150d1fd4","slug":"artists-enthralled-with-the-presentations-jaunpur-news-c-20-1-125603-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कलाकारों ने प्रस्तुतियों से मोह लिया मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कलाकारों ने प्रस्तुतियों से मोह लिया मन
विज्ञापन
ऐतिहासिक शाही किला में सोमवार को जौनपुर महोत्सव का दूसरा दिन रहा। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। लोग देर रात तक कलाकारों की प्रस्तुतियों से सराबोर होते रहे।
कार्यक्रम में साज भट्ट, गायक प्रणव सिंह कान्हा, गायक आदर्श मिश्रा, रविन्द्र सिंह ज्योति, विवेक मिश्र वरदान, अवनीश तिवारी, प्रियांशी जायसवाल शाहगंज द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। वहीं दिन में सुबह 10 से सायं पांच बजे तक बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल के नेतृत्व में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इसमें 21 ब्लाकों के परिषदीय प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस दौरान बेटी-बचाओं, सभी को शिक्षित बनाओं, स्वच्छता अभियान व पर्यावरण संरक्षण जैसे संदेश देते हुए नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम देखकर हर कोई खूब सराहना करता रहा। इसके अलावा किला परिसर में शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा टीएलएम व डिस्कवरी लैब का प्रदर्शन किया गया।
इस मौके पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, सीडीओ साई तेजा सीलम, डीएसटीओ आरडी यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला, प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष अमित सिंह, यूटा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, एसआरजी डा.अखिलेश सिंह, कमलेश यादव, राजू सिंह, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा आदि उपस्थित रहे। संचालन अजय मौर्य व निपुर श्रीवास्तव ने किया।