फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Approval of new curriculum in U.V. under the new education policy

नई शिक्षा नीति के तहत पूविवि में नए पाठ्यक्रम का अनुमोदन

Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Approval of new curriculum in U.V. under the new education policy
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत नए पाठ्यक्रम का अनुमोदन कर दिया। शनिवार की देर शाम कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य की अध्यक्षता में विद्या परिषद की हुई ऑनलाइन बैठक में नए पाठ्यकम का अनुमोदन किया गया। अब इसे कार्यपरिषद में पास कराने के बाद शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों को नए पाठ्क्रमों में 30 प्रतिशत बदलाव करने की छूट दी गई है। अनुमोदित पाठ्यक्रम में वह तीस प्रतिशत बदलाव करके अपने यहां लागू कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक प्रथम वर्ष में स्तर के दस विषयों की परीक्षा बहुविकल्पीय प्रश्न के आधार पर कराने को कार्यपरिषद ने मंजूरी दे दी है। बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। विद्या परिषद की कार्यवाही को इसी माह होने वाली कार्यपरिषद की बैठक में रखकर अनुमोदन कराया जाएगा। अनुमोदन के बाद उसे शासन को भेज दिया जाएगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद सभी विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति के तहत तैयार पाठ्यक्रम लागू हो जाएगा। बैठक में सभी विषयों को वरिष्ठ शिक्षक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed