{"_id":"69c0bf4687ad1a7c8d05300c","slug":"animal-smuggler-arrested-carrying-25-000-reward-in-jaunpur-police-encounter-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार; आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी पशु तस्कर गिरफ्तार; आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं 20 से ज्यादा मुकदमे
Mon, 23 Mar 2026 09:56 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 23 Mar 2026 09:56 AM IST
सार
Jaunpur News: जौनपुर जिले में पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के मीरगंज और मछलीशहर की संयुक्त पुलिस टीम ने रविवार देर रात मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
विज्ञापन
सीओ प्रतिमा वर्मा के मुताबिक, गोधना बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि दो संदिग्ध बदमाश मोटरसाइकिल से भाग रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने चौकी खुर्द क्षेत्र में घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश की पहचान आरिफ (32 वर्ष), निवासी लमहन, थाना महराजगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। वह मीरगंज थाना क्षेत्र के कई मामलों में वांछित था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से एक तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आरोपी पर चोरी, आर्म्स एक्ट और पशु क्रूरता सहित 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि फरार बदमाश की तलाश जारी है।