फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Among the injured in the accident, 12 were from Jainpur.

Jaunpur News: हादसे के घायलों में 12 जाैनपुर के

Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Among the injured in the accident, 12 were from Jainpur.
जौनपुर। जिले से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट डबल डेकर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलट गई। यह हादसा शनिवार की रात कन्नौज के पास चालक को नींद आने से हुआ। इसमें कुल 25 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में 12 लोग जौनपुर के हैं। सूचना पर परिजन घटनास्थल के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

जौनपुर से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी बस पलट कर खाई में जा गिरी। घायलों में कुछ की हालत नाजुक है। एंबुलेंस के सहारे पुलिस व यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल व मेडिकल काॅलेज में भी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


घायलों में जंग बहादुर (52) पुत्र कंचन राम यादव निवासी ग्राम मोलनापुर थाना बदलापुर, काजल तिवारी (26) पत्नी राहुल तिवारी, राहुल तिवारी (29) पुत्र विजय तिवारी, राघव तिवारी (नौ माह) पुत्र राघवेंद्र तिवारी निवासी तिवारीपुर थाना रामपुर, विकास मौर्य (24) पुत्र रमेश चंद्र मौर्य निवासी रामदासपुर नेवादा थाना लाइन बाजार हैं। इसके अलावा पूर्णिमा मौर्य (26) पत्नी सुनील कुमार मौर्य निवासी बरसठी थाना बरसठी, अनीता सिंह (23) पुत्री राघवेंद्र सिंह निवासी जलालपुर थाना जलालपुर, अतुल भारद्वाज पुत्र रामदास निवासी शाहगंज, आलोक यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी मखटोलपुर, अनीस पुत्र जियालाल निवासी मदराह, अजय पुत्र श्यामसुंदर निवासी मदराह, अनंतराम पुत्र अश्विन निवासी खेतासराय भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed