{"_id":"575c6a6c4f1c1b853a9c5456","slug":"akhilesh-yadav-today-will-kevtli-martyr-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज शहीद के गांव केवटली आएंगे अखिलेश यादव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज शहीद के गांव केवटली आएंगे अखिलेश यादव
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
केवटली गांव में शहीद एसओ संतोष यादव के घर सीएम के आगमन की तैयारी का जायजा लेते डीआईजी डा. संजीव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मथुरा में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव के केवटली गांव स्थित घर रविवार को आएंगे। यहां वह परिवार के 11 सदस्यों से बातचीत कर शोक संवेदना जताएंगे। शनिवार को डीआईजी डॉ. संजीव गुप्ता ने केवटली गांव पहुंचकर सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया।
सुरक्षा के मद्देनजर सुजानगंज का केवटली गांव पुलिस छावनी के रूप में तब्दील हो गया है। डीआईजी ने बताया कि सुरक्षा के लिए जगह-जगह बैरिकेडिंग कराई गई है। तकरीबन पांच सौ पुलिस कर्मियों को लगाया गया है।
जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 जून को दिन में 12:05 बजे केवटली पहुंचेंगे। वह शहीद संतोष कुमार यादव को श्रद्धांजलि देंगेे। सुरक्षा के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
हेलीपैड से शहीद के मकान तक मार्ग की व्यवस्था के लिए एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, हेलीपैड के उत्तर लगे बैरियर पर सुरक्षा के लिए एसडीएम रामकेश यादव, पड़री से ग्राम केवटली संपर्क मार्ग के लिए एसडीएम आरके पटेल को लगाया गया है।
शहीद संतोष कुमार यादव के घर के पिछले भाग के लिए एसडीएम रमाकांत वर्मा, घर पर सिटी मजिस्ट्रेट उमाकांत त्रिपाठी व एसडीएम ममता मालवीय को लगाया गया है। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव को सभी व्यवस्थाओं का प्रभारी बनाया गया है।