फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates' agitation ended for 35 days

अधिवक्ताओं का 35 दिनों से चल रहा आंदोलन समाप्त

Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates' agitation ended for 35 days
अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री व एसडीएम के बीच हुए विवाद को लेकर 35 दिनों से चल रहा आंदोलन बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। आंदोलन खत्म करने का निर्णय अधिवक्ताओं ने उस समय लिया, जब एसडीएम ने खेद जताते हुए गतिरोध समाप्त करने की अपील की।
विज्ञापन

शाहगंज तहसील अधिवक्ता समिति के पूर्व महामंत्री रवि प्रकाश श्रीवास्तव व एसडीएम राजेश कुमार वर्मा के बीच कार्यालय में विवाद हो गया था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार करते हुए आंदोलन शुरू कर दिया था। बृहस्पतिवार को अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिवक्ताओं की एसडीएम कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें एसडीएम राजेश कुमार वर्मा ने अधिवक्ताओं के समक्ष खेद प्रकट करते हुए गतिरोध समाप्त करने की अपील की। इसके बाद अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजदेव यादव ने संघ के लोगों से वार्ता कर सर्वसम्मति से आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया। बैठक में लालचंद गौतम, लालता प्रसाद यादव, बेचई सिंह, समर बहादुर यादव, मोहम्मद सामरिक, राजीव सिंह डब्लू रामसहाय यादव, नवल किशोर, कफील अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed