फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Administration started bulldozers outside Atala Masjid till late night

अटाला मस्जिद के बाहर प्रशासन ने चलवाया देर रात तक बुलडोजर

Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Administration started bulldozers outside Atala Masjid till late night
अटाला मस्जिद के पास अतिक्रमण को हटाता जेसीबी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अटाला मस्जिद के बाहर किए गए अतिक्रमण को रविवार की शाम प्रशासन ने बुलडोजर लगवाकर ढहवा दिया। इस दौरान मस्जिद के आसपास 65 दुकानदारों द्वारा बनवाए गए चबूतरे, टीनशेड आदि को ढहवा दिया। इसके बाद देर रात तक मलबा हटाया जाता रहा।
विज्ञापन

अटाला मस्जिद के बाहर 65 दुकानें हैं, जिसमें टिन शेड लगाकर स्थाई व अस्थाई कब्जा किया गया था। जबकि प्रशासन के मुताबिक अटाला मस्जिद को 1919 में ही पुरातत्व विभाग पटना की संपत्ति घोषित कर दी गई थी। आजादी के बाद सारनाथ में खुले कार्यालय को इसे स्थानांतरित की गई। इधर मस्जिद के आसपास 65 दुकानें बनाकर लोगों ने अटाला म स्जिद के मूल स्वरुप को बदल दिया। बीते दिनों एक वायरल वीडियो के बाद प्रशासन अटाला म स्जिद को लेकर गंभीर हो गया। पुरातत्व विभाग के भी अधिकारी आए और इसके बाद प्रशासन ने यहां की सुधि लेनी शुरू कर दी। जिला प्रशासन द्वारा एक माह से सभी को चेतावनी दी जा रही थी। इसी बीच रविवार की शाम करीब सात बजे अपर जिलाधिकारी भू-एवं राजस्व रजनीश राय पहुंचे। उनकी मौजूदगी में नगर पालिका परिषद की टीम ने जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया, जो देररात तक चलता रहा। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अटाला मस्जिद के बाहर 65 दुकानें हैं, जिसमें टिन शेड लगाकर स्थाई व अस्थाई कब्जा किया गया था। जिला प्रशासन द्वारा एक माह से सभी को चेतावनी दी जा रही थी, अब इन दुकानदारों से अतिक्रमण हटाने का जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed