{"_id":"5f7372b68ebc3e9bc61cab6d","slug":"administration-activated-with-the-announcement-of-by-election-uprooted-banner-hoarding-jaunpur-news-vns5500992193","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सक्रिय हुआ प्रशासन, उखाड़े बैनर-होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सक्रिय हुआ प्रशासन, उखाड़े बैनर-होर्डिंग
विज्ञापन
मल्हनी उपचुनाव के चलते होर्डिंग उतरवाते अधिकारी।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर के विभिन्न इलाकों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर-पोस्टर, होर्डिंग उखड़वा शुरू कर दिया। डीएम ने नोडल अफसरों की बैठक में आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा।
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता में डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मल्हनी सीट पर तीन नवंबर को मतदान और 10 नवंबर को मतगणना होगी। इसके लिए नौ अक्तूबर को जिला स्तर पर अधिसूचना जारी की जाएगी। 16 अक्तूबर तक नामांकन और 19 को नाम वापसी हो सकेगी। चुनाव में कोविड-19 के निर्देशों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान वोटरों को अपना नाम खोजने के लिए एनवीएसपी सर्विस पोर्टल जारी किया गया है। इसके माध्यम से वोटर को अपने बूथ की संपूर्ण जानकारी हो जाएगी। नामांकन के दौरान अभ्यर्थी सहित पांच लोग अंदर जाते थे, लेकिन इस बार अभ्यर्थी सहित तीन लोग ही अंदर जा सकेंगे। रोड शो के दौरान एक साथ पांच वाहन ही जाएंगे। दूसरे पांच वाहनों के काफिले को आधे घंटे बाद जाने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस उप चुनाव में पिछली बार की अपेक्षा कुछ बदलाव किए गए हैं। मतदान के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के ल़िए 182 सहायक मतदेय स्थल बनाए गए हैं। अब कुल 554 मतदेय स्थलों पर वोट पड़ेगा, मतदान केंद्र में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कुल 237 मतदान केंद्र है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि नामांकन का कार्य न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर की कोर्ट में होगा। उन्हें चुनाव का रिटर्निंग अफसर बनाया गया है। एसपी राजकरन नय्यर ने कहा कि चुनाव के लिए जो भी गाइड लाइन आए हैं, उसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा। आचार संहिता तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
362365 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग
जौनपुर। मल्हनी उप चुनाव में कुल 362365 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 188993पुरूष व 173354 महिला और 18 अन्य वोटर हैं। इस दौरान 513 सर्विस वोटर हैं। जिसमें 504 पुरुष व 9 महिला वोटर हैं, जबकि 2243 दिव्यांग वोटर हैं। इनको वोट डालने के लिए 554 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना मरीज और बुजुर्ग डालेंगे पोस्टल बैलेट से वोट
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए कोरोना पॉजिटिव मरीज और 80 साल से अधिक मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मल्हनी विधान सभा में 80 साल से अधिक उम्र के 3700 मतदाता हैं।