फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   accident in Jaunpur: Uncle-nephew died in road accident mother-daughter injured

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: मैजिक की चपेट में आने से मामा-भांजे की मौत, मां-बेटी घायल

Mon, 07 Jun 2021 05:47 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Jun 2021 05:47 PM IST
सार

हादसा जौनपुर जिले में प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर महराजगंज के भटपुरा नहर के पास हुआ। सभी मोपेड में सवार होकर रिश्तेदारी में जा रहे थे।

विज्ञापन
accident in Jaunpur: Uncle-nephew died in road accident mother-daughter injured
पलटा पड़ा मैजिक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा नहर के पास सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से मोपेड सवार मामा-भांजे की मौत हो गई। हादसे में मां-बेटी भी गंभीर रूप से घायल हुई हैं। महराजगंज पीएचसी पर प्रारंभिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं मौके से मैजिक का चालक फरार हो गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जिले के करौंदी कला थाना क्षेत्र के देवराजपुर गांव निवासी बबिता गुप्ता(32) अपनी बेटी परी(5), बेटे अहम(6) को लेकर भाई निलेश(25) के साथ अपने मायके मछलीशहर थाना क्षेत्र के घघरिया गांव जा रही थीं। चारों मोपेड पर सवार थे। इस दौरान प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर भटपुरा नहर के पास सामने से तेज रफ्तार में आ रहे मैजिक से टक्कर हो गई।
विज्ञापन


जोरदार टक्कर के बाद मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। मोपेड सवार उसके नीचे आ गए। आसपास के लोग दौड़कर मौके पर आए। मैजिक के नीचे दबे मोपेड सवारों को बाहर निकाला। निलेश और अहम की मौके पर ही मौत हो गई थी। बबिता और परी को भी गंभीर चोट आई थी। उन्हें महराजगंज सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मैजिक को कब्जे में ले लिया। मैजिक पर भैंस और पड़िया लदी थी। उन्हें भी चोट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed