फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A youth drowned in the Sai River while taking a bath

नहाते समय सई नदी में डूबा युवक

Tue, 14 Jul 2020 07:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 07:27 PM IST
विज्ञापन
A youth drowned in the Sai River while taking a bath
सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरियापुर गांव के पास मंगलवार को दोपहर सई नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। काफी प्रयास के बाद भी नदी में उसका पता नहीं चल सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पोखरियापुर गांव निवासी रिंकेश गौड़ (18) पुत्र जय प्रकाश अपने कुछ साथियों के साथ नदी में नहाने के के लिए गया था। इन दिनों नदी का जलस्तर बढ़ा है जिससे पानी का बहाव तेज हो गया है। नहाते समय रिकेश अचानक नदी की तेज धारा में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह वे सफल नहीं हुए। रिकेश पानी की तेज धारा में बह गया। कुछ दूर तक वह दिखा लेकिन फिर वह पानी में डूब गया। साथियों ने शोर मचाया तो मौके पर आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed