फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A young man falls frantically during a dance in a sister's wedding, dies

बहन की शादी में डांस के दौरान मुर्छित होकर गिरा युवक, मौत

Wed, 20 May 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
A young man falls frantically during a dance in a sister's wedding, dies
राजाबाजार। सुजानगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा गांव में मंगलवार की रात बहन की शादी में डांस करने के दौरान युवक अचानक मूर्छित होकर गिर पड़ा। जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। शादी की रस्म तो पूरी हो गई, लेकिन दुल्हन की विदाई नहीं हो सकी। खुशी का माहौल गाम में बदल गया। मृतक दस दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह होम क्वारंटीन में था। बिना किसी जांच पड़ताल के ही परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। लोहिंदा गांव निवासी विजय कुमार तिवारी की पुत्री प्रियंका तिवारी की शादी मंगलवार को थी। बारात जफराबाद से आई थी। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए शादी की रस्म निभाई जा रही थी। बहन की शादी में शामिल होने के लिए लड़की का बड़ा भाई रामेश्वर उर्फ पवन तिवारी (30) दस दिन पहले मुंबई से घर आया था। वह होम क्वारंटीन में था। बहन की शादी की खुशी में वह डांस कर रहा था कि मूर्छित होकर गिर पड़ा। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। तब तक शादी की रस्म पूरी हो चुकी थी। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। खुशी का माहौल मातम में बदल गया। मृतक दो बच्चों का पिता था। बेटी दीक्षा 7 वर्ष और बेटा सक्षम 5 वर्ष का है। पत्नी प्रीति तिवारी और माता-पिता समेत परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान मो. मुमताज ने बताया कि पवन अभी दस दिन पहले ही मुंबई से आया था। कोरोना का संक्रमण होने के संदेह के कारण ग्रामीणों के अनुरोध पर जांच के लिए सूचना सुजानगंज थाने की पुलिस और पीएचसी के डॉक्टर को दी गई। थानाध्यक्ष के कहने पर सुल्तानपुर स्थित गोमती नदी धोपाप घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed