Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   A rush of wealth on Dhanteras, business worth 8.65 billion

Jaunpur News: धनतेरस पर धन की धनक, 865 करोड़ का कारोबार

Sat, 07 Nov 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A rush of wealth on Dhanteras, business worth 8.65 billion
ओलन्दगंज में बर्तन की खरीद करते लोग। संवाद
जौनपुर। धन, वैभव, यश, उन्नति, सुख-शांति की कामना को लेकर धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों का रेला उमड़ा रहा। सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। किसी ने बर्तन खरीदे तो किसी ने सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के। इलेक्ट्रॉनिक सामान से लेकर दोपहिया और चारपहिया वाहनों तक की खरीदारी हुई। दीपावली से पहले बाजारों में रौनक छाई रही। अनुमान है कि 865 करोड़ का कारोबार हुआ। जिला जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अमर जौहरी ने बताया कि इस बार करीब 600 करोड़ सोने-चांदी का कारोबार हुआ है। धनतेरस पर बर्तन, सोना-चांदी की दुकान और बाइक शोरूम में भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने सोने-चांदी के आभूषण और सिक्के खरीदे। सर्राफा कारोबारियों ने भी त्योहार को देखते हुए तरह-तरह के लुभावने स्कीम भी दिए। कई दुकानों मॉडल भी बुलाई गई थी। कीर्ति कुंज 91.6 गोल्ड पैलेस, कीर्ति कुंज ज्वेलर्स, गहना कोठी, कनिष्क, विमल छगनलाल ज्वेलर्स, एसएनजे टोयटा, कीर्ति कुंज ऑटोमोबाइल, भारत टीवीएस, आदित्य मोटर्स, तनिष्क, हरिओम ज्वेलर्स, बाला जी ज्वेलर्स, अग्रवाल ज्वेलर्स, लहंगा बाजार, महाराजा वाच हाउस, वेंकटेश्वर हीरो, पाठक टीवीएस, पाठक होंडा, वेंकटेश्वर हुंडई, श्रीनारायण ऑटो, राज ऑटो मोबाइल्स पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन और अन्य घरेलू उपकरणों की मांग रही। वाहन एजेंसियों पर भी सुबह से ग्राहकों का पहुंचना जारी रहा। लोगों ने शुभ मुहूर्त में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की डिलीवरी ली। शाम होते-होते प्रमुख बाजारों में भीड़ बढ़ गई। दुकानों के बाहर ग्राहकों की आवाजाही और सड़कों पर चहल-पहल देर रात तक बनी रही। ओलंदगंज, जहागीराबाद, चहारसू, कोतवाली इलाके में जाम की स्थिति रही। यही स्थिति मछलीशहर के सराफा, मड़ियाहूं के मुख्य बाजार, शाहगंज और बदलापुर में भी देखने को मिली। हाइवे पर सड़क किनारे बाजारों में भी जाम की स्थिति रही। लोग दुकानें सड़क की पटरी तक सजाए रहे, जहां खरीदारों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed