फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A child thief considers beating a deranged young man

यूपी : बच्चा चोरी के शक में युवक-बुजुर्ग महिला की पिटाई, जान बचाने के लिए नदी में कूदना पड़ा

Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 31 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
A child thief considers beating a deranged young man
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले में शुक्रवार को बच्चा चोर के शक में मनोरोगी एक युवक और वृद्ध महिला की लोगों ने पिटाई कर दी। जान बचाने के लिए महिला नदी में कूद गई। उसे मछुआरों ने बाहर निकाला। एक मामले में पुलिस ने तीन पर केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरे में तीन को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन


सरपतहा थाना क्षेत्र के लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर मिश्रपुर के पास एक युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पिटाई कर दी। तभी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पिटाई करने वाले भाग गए। पुलिस ने युवक का इलाज कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जौनपुर : बच्चा चोर समझकर अधेड़ को बेरहमी से पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक सुल्तानपुर जिले के अमानियत थाने के करौंदी कला का रहने वाला है। वहां से वह घूमते हुए यहां आ गया था। लोगों ने बताया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। मामले में तीन पर केस दर्ज कर एक आरोपी दिवाकर वर्मा निवासी पूरासम्भलशाह को गिरफ्तार कर लिया गया।

जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर बंधवा गांव की हरिजन बस्ती में शुक्रवार को शाम करीब छह बजे मानसिक रूप से बीमार वृद्ध महिला की बच्चा चोरी के शक में लोगों ने पिटाई कर दी।  जान बचाने के लिए महिला नदी में कूद गई। स्थानीय मछुआरों ने नाव से उसे बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें : एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लेखपाल, इस तरह योजना बनाकर पकड़ा गया आरोपी

पुलिस ने महिला को थाने ले गई। उधर पिटाई करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। एसपी सिटी अनिल पांडेय का कहना है कि महिला की पिटाई नहीं हुई है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले गई है।

उधर, डीह असरफाबाद के पास भीख मांग रहे अधेड़ को बच्चा चोर समझ लोगों ने घेर लिया, लेकिन अचानक पुलिस के पहुंच जाने पर लोग भाग गए। वह महराजगंज, आजमगढ़ का रहने वाला है। एसपी रविशंकर छवि ने कहा कि इन मामलों में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed