{"_id":"61419","slug":"Jaunpur-61419-60","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की पंचायत से जुदा हुए दंपती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने की पंचायत से जुदा हुए दंपती
Jaunpur
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
डोभी। चंदवक थाने में चली घंटों पंचायत के बाद दंपती जुदा हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के सामान और नगदी वापस कर रिश्ता तोड़ लिया। मामला मढ़ी गांव का है।
आमजगढ़ के मेहनाजपुर थाने के मठ बैजनाथपुर निवासी राजेंद्र गोंड़ की बेटी सरिता देवी का विवाह दो वर्ष पहले मढ़ी गांव के महेश गोंड़ के बेटे राज किशोर के साथ हुआ था। सरिता देवी का आरोप है कि राज किशोर निठल्ला है। न कोई कामकाज करता और न ही घर पर ही रहता है। उधर, महेश के परिजनों का आरोप है कि सरिता देवी राज किशोर की उपेक्षा करती है। ऐसे मामूली आरोपों के चलते दोनों के बीच कई दौर का विवाद हुआ। सरिता देवी अपने मायके चली गई। सामाजिक पंचायत भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकला। दो दिन पहले सरिता और उसके परिजनों को खबर लगी कि महेश अपने बेटे का दूसरा विवाह करने की तैयारी कर रहे हैं। लड़की पक्ष के लोगों ने चंदवक थान में तहरीर दी। पुलिस ने महेश और सरिता के परिजनों को तलब किया। मंगलवार को थाने में हुई पंचायत में तय हुआ कि दोनों विवाह के दौरान दिए गए सामान वापस करेंगे। सरिता के मां, पिता और चाचा ने दहेज में दिए गए सामान मांगे तो महेश ने जेवरात वापस करने की मांग की। दोनों के बीच लिखित तौर पर सहमति बनी की दोनों पक्ष एक दूसरे के सामान वापस करेंगे और हमेशा के लिए स्वतंत्र हो जाएंगे। पहले तो दोनों पक्ष विवाद जैसी स्थिति पर आमादा हो गए थे लेकिन पुलिस ने जब डपटा तो दोनों के बीच सहमति बन पाई।