फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पत्नी के शराब पीने से मना करने पर किया आत्मदाह

पत्नी के शराब पीने से मना करने पर किया आत्मदाह

Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
Jaunpur
Jaunpur Updated Sun, 23 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पुराने महिला टीडी डिग्री कॉलेज भवन में पत्नी के शराब पीने से मना करने पर शुक्रवार की सुबह युवक ने आत्मदाह कर लिया। वह कॉलेज के बाहर गुमटी रख कर साइकल मरम्मत का काम करता था। शराब की लत के चलते प्राय: पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। पत्नी ने कई दिनों से जिद कर रखी थी कि उसका पति शराब पीना छोड़ दे, लेकिन पति ने खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन

वाराणसी के शिवपुर थाना अंतर्गत कादीपुर का निवासी जहांगीर (35) की शादी लाइन बाजार के टीबी हास्पिटल के पास मुन्नू की बेटी सितारा के साथ हुई थी। जहांगीर सितारा के साथ बंद पड़े महिला डिग्री कॉलेज के एक कमरे में रहता था। कालेज के बाहर ही वह गुमटी रखकर साइकल मरम्मत कर रोजी-रोटी चलाता था। दोनों को तीन बच्चे भी थे। बताते हैं कि जहांगीर को शराब पीने की लत थी। पत्नी शराब छोड़ने को कहती तो दोनों में झगड़ा होने लगता था। पिछले चार दिनों से शराब के साथ-साथ घर बदलने को लेकर भी तकरार हो रही थी। पति इस घर को छोड़कर कहीं और रहने की जिद कर रहा था। शुक्रवार की सुबह पति शराब के नशे में था तो यह झगड़ा अधिक बढ़ गया था। तभी पति को न जाने क्या सूझा कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और साइकल का टायर जलाकर आग लगा ली। देखते ही कमरे से लपटें निकलने लगीं। पत्नी ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने दरवाजा तोड़कर जहांगीर को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। तब तक सूचना पर टीडी कॉलेज चौकी पुलिस भी पहुंच गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जहांगीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी थी, लेकिन उनकी टीम काफी देर बाद पहुंची। पत्नी सितारा का कहना है कि जहांगीर शराब बहुत पीता था। मना करने पर लड़ाई होती थी। कुछ दिन से घर बदलने की भी बात कर रहे थे। सुबह भी थोड़ी सी कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन


शराब ने छीना मासूमों का सहारा
जौनुपर। लाइन बाजार थानाक्षेत्र में शुक्रवार की सुबह शराब की लत ने चार मासूमों के सिर से पिता का साया छीन लिया। जहांगीर और सितारा के चार बच्चे हैं। दो बेटे और दो बेटियां। बच्चे ठीक से पिता की अहमियत भी नहीं समझ पाए थे कि शराब की लत ने उनसे यह एहसास छीन लिया। अब मां के साथ-साथ चारों मासूमों के सामने भी दाना-पानी के सवाल ने मुंह खोल दिया है। शराब की लत में पिता ने सिर्फ अपनी कमाई गंवाई ही थी, पत्नी और बच्चों के भविष्य के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है। परिवारीजनों का कहना है कि शराब को लेकर अकसर घर में पति-पत्नी झगड़ते थे। पत्नी के शराब छोड़ने की बात कहने पर जहांगीर कई बार जान देने की बात कह चुका था। आखिर शुक्रवार को नशे की हालत में उसने यह कदम उठा ही लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed