फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मशीन से अंगूठा मैच नहीं करने पर भी मिलेगा राशन

मशीन से अंगूठा मैच नहीं करने पर भी मिलेगा राशन

Wed, 26 Dec 2018 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मशीन से अंगूठा मैच नहीं करने पर भी मिलेगा राशन
जनपद। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि जिले के ऐसे अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक जिनके मुखिया सदस्यों का आधार कार्ड फीड नहीं करा पाए हैं या फिर उनका आधार त्रुटिपूर्ण फीड हुआ है, वे अपने कोटेदार, पूर्ति निरीक्षक व जिला पूर्ति कार्यालय में आकर अपना आधार फीड कराने के साथ त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। इसके लिए राशन कार्ड धारक को अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों का आधार, मुखिया का फोटो, बैंक खाता पासबुक की फोटो कापी लाना आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में कुल 2124 कोटे की दुकानें हैं। इन कोटेदारों द्वारा ई-पास मशीन से खाद्यान्न व केरोसीन का वितरण कार्य कराया जा रहा है। कहा कि अगर मशीन में परिवार के सदस्यों का अंगूठा मैच नहीं कर रहा है तो भी वह खाद्यान्न ले सकेगा। ऐसे राशन कार्ड धारकों को प्रति माह के अंत में 26 से 31 तारीख के बीच राशनकार्ड संख्या के आधार पर खाद्यान्न वितरित किया जाएगा। यदि कोई राशन कार्डधारक शारीरिक रूप से असहाय, अक्षम व अत्यंत गरीब है तो बिक्री रजिस्टर पर नियमानुसार प्रविष्टि दर्ज कर खाद्यान्न व केरोसीन दिया जाएगा। इसमें लापरवाही करने वाले संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed