फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   80 workers from Haryana, quarantined

हरियाणा से आए 80 मजदूर, किए गए क्वारंटीन

Mon, 27 Apr 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
80 workers from Haryana, quarantined
15- मुंगराबादशाहपुर स्थित सार्वजनिक इण्टर कालेज में क्वारंटीन के लिये जाते दूसरे प्रदेशों से लाए - फोटो : JAUNPUR
सतहरिया। रोजगार की तलाश में अन्य प्रांतों में गए मजदूरों के घर लौटने का सिलसिला फिर शुरू हो गया है। सोमवार को हरियाणा में फंसे जिले के 94 मजदूरों को चार बस से लाया गया। सभी को स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मुंगराबादशाहपुर के सार्वजनिक इंटर कॉलेज में क्वारंटीन में रखा गया है। प्रशासन उनके भोजन की व्यवस्था कर रहा है। इनके अलावा कई अन्य स्थानों से पैदल चलकर आए 10 अन्य लोगों को भी प्रशासन ने यहां क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब में बड़ी संख्या में जिले के कामगार फंसे हुए हैं। सभी वहां रोजगार के लिए गए थे, मगर लॉक डाउन होने के बाद वहीं फंस गए हैं। अब वह घर लौटना चाहते हैं। सरकार ने उन्हें वापस लाने के लिए बसों का प्रबंध किया गया है। सोमवार को हरियाणा के करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत सहित अन्य जिलों में काम करने वाले 94 लोगों को चार बसों से जौनपुर लाया गया। हरियाणा की सीमा पर बागपत से उन्हें मेरठ डिपो की बस लेकर दोपहर में प्रयागराज के रास्ते मुंगराबादशाहपुर पहुंची। सभी यात्रियों की थर्मल स्कैनर से जांच की गई। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक इंटर कॉलेज के परिसर में क्वारंटीन में रख दिया गया है। उनकी निगरानी के लिए नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है। इनके अलावा दिल्ली से सात, महाराष्ट्र से एक और दो जबलपुर से आए दो लोगों को भी यहां क्वारंटीन में रखा गया है। एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव ने बताया कि पंजाब से भी मजदूर आ रहे हैं। करीब सौ की संख्या में इन मजदूरों को मछलीशहर के स्कूल में रखने की व्यवस्था की गई है। देर रात तक उनके पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed