{"_id":"5c4370f4bdec22736f4a6fc9","slug":"71547923700-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सर ने एक शून्य कैमूर भभुआ को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्सर ने एक शून्य कैमूर भभुआ को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। आर्य स्पोर्टिंग क्लब केराकत द्वारा शनिवार को पब्लिक इंटर कालेज केराकत में अंतर राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान खेले गए उद्घाटन मैच में बक्सर स्पोर्टिंग क्लब ने एक शून्य से जयहिंद फुटबाल कैमूर भभुआ को हराकर मैच जीत लिया।
प्रथम हाफ में बक्सर स्पोर्टिंग क्लब और जयहिंद फुटबाल कैमूर भभुआ टीम गोल नहीं बना सकी। दूसरे हाफ के मैच में अंतिम समय में एक गोल दाग कर बक्सर ने कैमूर भभुआ से बढ़त बना लिया। जिससे बक्सर स्पोर्टिंग क्लब ने मैच जीत लिया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आचार्य बल्देव पीजी कालेज के मैनेजमेंट गुरु अनिल यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल से आपसी भाई चारा व सौहार्द बढ़ता है। कार्यक्रम का संचालन आनंद यादव व रमाशंकर यादव ने किया। संस्थापक बलराज आर्य व सुरेश शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर अरविंद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, हीरेंद्र यादव, डा.शमशाद खान आदि उपस्थित रहे।