फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किसानों ने प्रदर्शन कर नलकूप की नाली बनवाने की मांग

किसानों ने प्रदर्शन कर नलकूप की नाली बनवाने की मांग

Mon, 20 May 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने प्रदर्शन कर नलकूप की नाली बनवाने की मांग
केराकत। नलकूप की नाली नहीं बनवाए जाने से आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नलकूप की नाली शीघ्र बनवाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी। मुफ्तीगंज ब्लाक के विजयीपुर-पठखौली में पीछे 15 वर्षों से राजकीय नलकूप की नाली बिगड़ी हुई है। इसको बनवाने के लिए किसानों ने कई बार विभागीय अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई। लेकिन अभी तक नाली नहीं बनवाया गया है। शिकायत के बावजूद नाली नहीं बनाए जाने से किसानों में रोष व्याप्त है। प्रदर्शन करने वाले किसानों का कहना है कि नलकूप की नाली गत 15 वर्षों से बिगड़ी पड़ी हुई है। जिसके चलते खेतों की सिंचाई नहीं हो पाती है। हम लोग निजी साधनों के सहारे खेतों की सिंचाई करने पर मजबूर हैं। नलकूप की नाली बनवाने की मांग अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से कई बार की गयी। किंतु किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब कि नलकूप की नाली बिगड़ी होने के कारण 40 से 50 बीघे की खेतों की सिंचाई प्रभावित होती है। जिसके चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती। किसानों से जिलाधिकारी से तत्काल बिगड़ी नलकूप की नाली शीघ्र बनवाने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में बंटी सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंदन सिंह, गिरिश सिंह, सुबास, चन्दन वर्मा, समशेर सिंह, धरमेन्द्र नागर, शेखर नागर करिया सरोज, बाले सरोज, एवं कमला सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed