{"_id":"6086fb038ebc3e9d1a00b1d5","slug":"57-3-percent-votes-cast-in-tight-security-jaunpur-news-vns5868962124","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा में पड़े 57.3 फीसदी वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा में पड़े 57.3 फीसदी वोट
विज्ञापन
राजापुर गांव में मतदान के लिए बूथ पर लगी कतार।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के तीन प्रधान और एक बीडीसी पद के लिए सोमवार को सकुशल मतदान हो गया। इस दौरान कुल 57.3 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान 20 प्रत्याशी मैदान में है। सुरक्षा के मद्देनजर बूथों पर भारी मात्रा पुलिस के जवान तैनात रहे।
डोभी ब्लाक के उमरी, रामनगर ब्लाक के राजापुर, मछलीशहर ब्लाक के भिदुना में ग्राम प्रधान और जलालपुर ब्लाक के पुरेव में बीडीसी पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इस दौरान तय समय सात बजे से मतदान शुरू हुआ, लेकिन वोट डालने के लिए मतदाता पहले से ही कतार में जुट गए थे। मतदान कार्य शुरू होते ही मतदाता बारी-बारी से अपने संबंधित बूथ के अंदर पहुंच कर वोट डाल रहे थे। सुबह मतदान की गति काफी धीमी रही, लेकिन इसके बाद मतदान का रफ्तार बढ़ा। उम्मीदवार और उनके समर्थकों भी मतदाताओं को घर से बुलाकर मतदान कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे थे। बता दें कि तीन प्रधान पद का चुनाव प्रत्याशी के मौत से स्थगित हो गया था। वहीं एक बीडीसी पद के लिए मतपत्र गलत चले जाने से चुनाव निरस्त हुआ था।
सबसे अधिक उमरी में हुआ मतदान
जौनपुर। सोमवार को तीन प्रधान पद और एक बीडीसी पद पर हुए मतदान में सबसे अधिक डोभी ब्लाक के उमरी ग्राम पंचयत में प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। यहां प्रधान पद के लिए कुल 62.50 फीसदी मतदान हुआ, जबकि रामनगर ब्लाक के राजापुर में प्रधान पद के लिए 62.12 फीसदी, मछलीशहर ब्लाक के भिदुना में प्रधान पद के लिए 60 फीसदी वोट पड़ा। वहीं जलालपुर ब्लाक के पुरेव में बीडीसी पद के लिए 43.50 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
दिन चढ़ने के साथ बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत
जौनपुर। जिले के तीन प्रधान व एक बीडीसी पद के लिए हुए मतदान के दौरान दिन चढ़ने के साथ ही मतदान प्रतिशत भी बढ़ता रहा। इस दौरान उमरी में प्रधान पद के लिए नौ बजे तक 18 फीसदी, 11 बजे तक 34 फीसदी, एक बजे तक 46 फीसदी, तीन बजे तक 55 फीसदी व पांच बजे तक 62.50 फीसदी वोट पड़ा। इसी क्रम में राजापुर में प्रधान पद के लिए नौ बजे तक 20 फीसदी, 11 बजे तक 35 फीसदी, एक बजे तक 49 फीसदी, तीन बजे तक 56 फीसदी व पांच बजे तक 62.12 और भिदुना में प्रधान पद के लिए नौ बजे तक 20 फीसदी, 11 बजे तक 35 फीसदी, एक बजे तक 47 फीसदी, तीन बजे तक 54 फीसदी व पांच बजे तक 60फीसदी वोट पड़ा। वहीं पुरेव में बीडीसी पद के लिए में नौ बजे तक 13 फीसदी, 11 बजे तक 22 फीसदी, एक बजे तक 30 फीसदी, तीन बजे तक 36 फीसदी व पांच बजे तक 43.5 फीसदी वोट पड़ा।
जिले के तीन प्रधान व एक बीडीसी पद के लिए हुए मतदान में 57.3 फीसदी पड़ा वोट पड़ा है। सभी जगह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। मतपेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सील कर दिया गया है।
- रामप्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी