खुटहन । विकास खंड के 128 परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को कक्षा पांच से आठ तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने सेवा संकल्प चित्रकला प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक प्रतिभा को कागज पर उकेरा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलकिछा में आयोजित प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि चित्रकला बच्चों की रचनात्मक क्षमता को निखारने के साथ ही उनके भीतर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। विद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय, प्रधानाध्यापक नीरज सिंह, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, बेचन पांडेय, प्रधान नरेंद्र यादव, मोतीलाल यादव आदि मौजूद रहे।