फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भारतीय पायलट अभिनंदन की वापसी के लिए लोगों ने की प्रार्थना

भारतीय पायलट अभिनंदन की वापसी के लिए लोगों ने की प्रार्थना

Thu, 28 Feb 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
भारतीय पायलट अभिनंदन की वापसी के लिए लोगों ने की प्रार्थना
जौनपुर। एयरफोर्स के पायलट अभिनंदन की पाकिस्तान से सकुशल वापसी के लिए पूविवि में छात्राओं ने जहां प्रार्थना किया। वहीं युवक कांग्रेस के कार्यकर्त्ताओं ने रामजानकी मंदिर पर आराधना करते हुए हवन-पूजन कर पायलट के सलामती के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन

पूविवि में मीराबाई एवं द्रौपदी महिला छात्रावास में छात्राओं ने हाथ जोड़कर पायलट की सलामती के लिए प्रार्थना की। वार्डेन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि हम ईश्वर से यह प्रार्थना करते हैं की हमारा जवान स्वस्थ रहे व सुरक्षित वापसी हो।
विज्ञापन

इस मौके पर मृदुला, सुष्टि, आस्था,श्वेता, निधि, रश्मि आदि छात्राओं ने संबोधित किया। उधर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुलरघाट स्थित रामजानकी मंदिर पर आराधना करते हुए हवन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन पूजन के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने कहा कि करोड़ों लोगों की आस्था आज विंग कमांडर अभिनंदन के साथ हैं। हम सेना अध्यक्ष एवं भारत सरकार से यह मांग करते हैं कि हमारे सिपाही को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए। इस मौके पर जय मंगल यादव, शैलेन्द्र सिंह, विशाल खत्री, वीरेंद्र सोनकर, विशाल सेठ, विवेक यादव, सत्यम आदि मौजूद रहे। बदलापुर में इंदिरा चौक पर पायलट की रिहाई के लिए लोगों ने प्रार्थना की। इस मौके पर सेना के जवान छुट्टी पर आए प्रदीप शुक्ला, डॉ. प्रमोद मिश्र मोनू, आनंद सेठ, साहब लाल कनौजिया, अंगद चौहान, सुरेश चौहान, महेंद्र शुक्लाख राम सहाय पांडेय आदि मौजूद रहें। सपा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में जगदीशपुर स्थित बड़े हनुमान मंदिर में पायलट की सकुशल वापसी के लिए हवन - पूजन किया। इस मौके पर अमरेंद्र त्रिपाठी, विनोद शर्मा, मनीष, मंगल शर्मा, शुभम, मुन्ना पांडेय आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed