{"_id":"5c379822bdec22732e1ef4cc","slug":"31547147298-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है: डा. महेन्द्र नाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार किसानों की सच्ची हितैषी है: डा. महेन्द्र नाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तथा चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पाण्डेय ने गुरुवार को काशी क्षेत्र के किसान कुंभ ग्राम सभा अभियान की शुरुआत क्षेत्र के बोधापुर गांव से किया। उन्होंने काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्ष और महामंत्रियों को बैनर और प्रपत्र देकर उनसे संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर लोगों को बताएं कि भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है।
उन्होंने कहा कि देश में भाजपा की सरकार बनी तो एक गरीब मां का बेटा देश का प्रधानमंत्री नहीं बल्कि प्रधान सेवक बनकर सबसे पहले गरीबों और किसानों की सुधि ली। मोदी ने देश के किसानों से जुड़े चालीस बड़े निर्णय लिए, जिससे किसान सीधे लाभान्वित हो रहे हैं। भ्रष्टाचारियों के सारे गठबंधन स्वयं ध्वस्त हो जाएंगे। डा. पांडेय ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फसलों के समर्थन मूल्य में क्रांतिकारी वृद्धि की गई। पूर्व की सरकारों में किसान खाद, बीज के लिए कतार लगाकर लाठियां खाते थे। भाजपा ने उन्हें अभूत पूर्व सुविधाएं मुहैया कराई है। हमारी सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली दे रही है। चार लाख से भी अधिक किसान कर्ज मुक्त हुए। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्षों को से कहा कि गांव-गांव जाकर लोगों को बताए कि पिछली सरकार किसानों को गुमराह कर रही थी। इससे पूर्व किसान मोर्चा के काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष और आयोजक प्रमोद यादव के साथ पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया। टीडी इंटर कालेज के प्रवक्ता और जाम गांव निवासी डा. सत्यप्रकाश सिंह ने समर्थकों भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर हरगोविंद सिंह, राणाप्रताप, अरविंद सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, पूर्व प्रमुख सुधाकर उपाध्याय, भूपेंद्र सिंह, खरपत्तू पटेल, प्रेम नारायण सिंह, हरेंद्र यादव, कालीसहाय पाठक, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, विनय सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, सुशील यादव, श्रवण यादव, जितेंद्र सिंह, राजेश यादव, संदीप सिंह, घनश्याम यादव, संजय यादव, विपुल सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन और आभार आयोजक प्रमोद यादव ने किया।