फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   30,000 rupees withdrawn from the account by changing the ATM card

Jaunpur News: एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 30 हजार रुपये

Sat, 28 Mar 2026 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
30,000 rupees withdrawn from the account by changing the ATM card
मुंगराबादशाहपुर। सतहरिया स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में रुपये निकालने गए एक युवक से जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 30 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पंवारा थानाक्षेत्र के मुरादपुर गांव निवासी आनंद दुबे अपने भाई शिवकुश के साथ सतहरिया स्थित यूबीआई के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। जब वह एटीएम बूथ के अंदर थे तभी एक व्यक्ति अंदर घुस गया। टोकने के बावजूद वह बाहर नहीं गया। वह आनंद की पूरी गतिविधि देखता रहा। इसी बीच दो अन्य अज्ञात युवक भी अंदर दाखिल हुए और तकनीकी सहायता देने का झांसा देने लगे। उनकी बातों में आकर आनंद ने अपना एटीएम कार्ड उन्हें थमा दिया। जालसाजों ने सफाई से आनंद का कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा कार्ड थमाकर वहां से खिसक गए। एटीएम से बाहर निकलते ही आनंद के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मेसेज आने शुरू हो गए। जालसाजों ने अलग-अलग किस्तों में कुल 30 हजार 600 रुपये खाते से निकाल लिए। ठगी का अहसास होते ही आनंद ने तत्काल साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई लेकिन काफी समय तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित आनंद दुबे की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस अब बैंक से एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed