फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.40 lakh students of the district will get tablets and smart phones

जौनपुर: जिले के 3.40 लाख छात्र-छात्राओं को मिलेगा टेबलेट और स्मार्ट फोन

Mon, 29 Nov 2021 05:13 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 29 Nov 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
3.40 lakh students of the district will get tablets and smart phones
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना के तहत 12वीं में 65 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं में टेबलेट व स्मार्ट फोन का वितरण किया जाएगा। सीआरओ के मुताबिक इसके लिए जौनपुर जिले में तीन लाख 40 हजार अभ्यर्थियों का विवरण फीड किया गया है।

विज्ञापन


शासन ने युवाओं में तकनीकी सशक्तीकरण के लिए टेबलेट-स्मार्ट फोन देने का निर्णय लिया है। इसे लेकर कॉलेजों में शैक्षणिक संस्थानों से छात्र-छात्राओं की आनलाइन फीडिंग कराई जा रही है। महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में स्मार्ट फोन व टेबलेट का वितरण किया जाना है
विज्ञापन


शासन स्तर से जिले में साढ़े तीन लाख लाभार्थियों में लैपटाप का वितरण किया जाना है। जिले में अगले महीने टेबलेट आने के बाद तहसीलों में सेंट्रल स्टोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही एक फीसदी टेबलेट की रैंडम जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीआरओ रजनीश राय ने बताया कि जिला स्तर पर सीडीओ को नोडल बनाया गया है। टेबलेट स्टोरेज के लिए स्ट्रॉंग रूम तहसील केराकत, मछलीशहर, मडि़याहूं, सदर में बनाए जाएंगे। जहां सीसीटीवी, गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश उपजिलाधिकारी को दिया गया है। टेबलेट वितरण के लिए प्रत्येक स्कूल में नोडल बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed