फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 model Prerna canteens will be opened in the district, employment will be provided.

Jaunpur News: जिले में खुलेंगी 21 मॉडल प्रेरणा कैंटीन, मिलेगा रोजगार

Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
21 model Prerna canteens will be opened in the district, employment will be provided.
ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में महिलाओं को रोजगार के लिए 21 मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोली जाएगी। सभी ब्लॉकों में स्कूल, कॉलेज, अस्पतालों के समीप समेत अन्य भीड़भाड़ वाले जगहों पर प्रेरणा कैंटीन के लिए जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया गया है। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 19 हजार स्वयं सहायता समूह संचालित हैं। इनसे जुड़ी दो लाख से अधिक महिलाएं खुद का कारोबार कर रही हैं। साथ ही अन्य महिलाओं को साथ में जोड़कर उन्हें भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उपायुक्त स्वरोजगार जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में 21 प्रेरणा कैंटीन खोलने का लक्ष्य मिला है। कैंटीनों को ऐसे स्थानों पर खोलने की योजना है, जहां लोगों की अधिक आवाजाही रहती है। जिला अस्पताल, सभी प्रमुख तहसीलों, स्कूलों व कॉलेजों जैसे महत्वपूर्ण सरकारी परिसरों में इन 21 मॉडल प्रेरणा कैंटीनों की स्थापना की जाएगी। इससे सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों में आने वाले लोगों, तीमारदारों, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को उचित दर पर स्वच्छ व पौष्टिक भोजन मिल सकेगा। जगह चिह्नित करने की प्रक्रिया शुरू है जल्द प्रेरणा कैंटीन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed