फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   युवाओं को प्रेरित कर गए नागराज

युवाओं को प्रेरित कर गए नागराज

Sun, 24 Mar 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
युवाओं को प्रेरित कर गए नागराज
खेतासराय (जौनपुर)। भारत भ्रमण पर निकले नागराज गौड़ा की साइकिल यात्रा शनिवार को जौनपुर से खेतासराय कस्बे में पहुंची। जहां युवाओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र के अंधेरी (मुंबई) से तीन दिसंबर 2017 को साइकिल यात्रा की शुरुआत करने वाले 50 वर्षीय अविवाहित नागराज गौड़ा देश की तीर्थ नगरी काशी से जौनपुर होकर धार्मिक नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए। खेतासराय कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचते ही उन्होंने युवाओं के बीच अपने संदेश को दिया। बताया कि देश में आपसी प्रेम सौहार्द को बढ़ाए रखने की जरूरत है। सभी के प्रति समान व्यवहार रखते हुए छोटे-बड़ों को आदर सम्मान दें। इस दौरान कस्बे के मुख्य चौराहे पर उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता सतीश यादव त्रिदेव, डा. चंद्रजीत मौर्य, त्रिभुवन यादव, मो. कुल्लूर, करमचंद यादव, विशाल गुप्त, दीपक यादव, विपुल विराट, अनिल सोनकर, छेदीलाल सोनकर ने माल्यार्पण करके उनका स्वागत किया। नागराज महाराष्ट्र से गुजरात, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली होते हुए आगरा से यूपी में प्रवेश किए हैं। प्रतिदिन 80 से 90 किमी साइकिल चलाने वाले नागराज ने लोगों को संदेश दिया। उन्होंने बताया कि रात में किसी धर्मशाला, मंदिर, आश्रम में रूक जाते हैं। जौनपुर से अयोध्या होते हुए लखनऊ जाएंगे। वहां से मथुरा होते हुए मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश होते हुए तमिलनाडु पहुंचकर यात्रा को समाप्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed