{"_id":"5c59da85bdec2211d240bd46","slug":"191549392517-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिवसीय होगा जौनपुर महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिवसीय होगा जौनपुर महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। टीडी कालेज के मैदान में जौनपुर महोत्सव तीन दिवसीय होगा। महोत्सव में जिले का नाम रोशन करने वाले लोगों को संमानित किया जाएगा। 22 फरवरी को महोत्सव का उदघाटन एवं 24 को समापन होगा। महोत्सव में देश स्तर के कवि एवं लोक गायक अपनी कलाओं का जादू बिखरेंगे। मंगलवार की देर शाम लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले पर हुई बैठक में इसका निर्णय लिया गया।
प्रदेश के नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचद्र यादव ने कहा कि जौनपुर महोत्सव इस बार ऐतिहासिक बनाया जाएगा। पिछले वर्ष जो कमियां थीं उसे दूर कर नए तौर तरीके से इसे शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय कलाकारों को इस बार मंच दिया जाएगा ताकि उनकी प्रतिभाओं का निखार हो सकें। राज्यमंत्री ने कहा कि जौनपुर का नाम देश एवं विदेश में जो लोग कर रहे है। ऐसे लोगों एवं उनके परिवार के सदस्यों का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने शहीदों के परिवार के लोगों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी संमानित करने को कहा। इसके अलावा खेल, संगीत, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाओं को भी संमानित किये जाने की चर्चा हुई। पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह, जौनपुर के राजा यादवेंद्र दत्त दुबे, लालजी सिंह के परिजनों सहित अन्य लोगों को भी सम्मान देने की बात उठीं। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने बताया कि महोत्सव का उदघाटन 22 फरवरी को होगा। इसमें सभी विभागों के स्टाल लगाएं जाएंगे। 24 को समापन होगा। इस मौके पर सीडीओ गौरव वर्मा, सीएमओ डा. रामजी पांडेय, सभी नगरपालिकाओं के ईओ एवं खंड विकास अधिकारी मौजूद रहें।