फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धरना देने पहुंच गए पुलिस लाइन, हटाने पर हुई नोंक झोक

धरना देने पहुंच गए पुलिस लाइन, हटाने पर हुई नोंक झोक

Tue, 22 Jan 2019 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
धरना देने पहुंच गए पुलिस लाइन, हटाने पर हुई नोंक झोक
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षकों का एक गुट धरना देने पुलिस लाइन पहुंच गया। वहां 24 जनवरी को रिक्रूट पुलिसकर्मियों का पासिंग आउट परेड होनी है और 26 जनवरी की तैयारियां चल रही है। शिक्षकों को हटाने जब एसओ लाइन बाजार पहुंचे तो आंदोलनकारियों से उनकी नोकझोंक हो गई। शिक्षकों का आरोप है कि एसओ ने उन्हें नक्सली कहा। एसओ का कहना है कि पुलिस लाइन में धरना देना अपराध है। हमने उनसे यही कहा कि आप लोग नक्सलियों जैसा व्यवहार न करें। इसी पर कुछ शिक्षक भड़क गए।
विज्ञापन

संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के बैनर तले जेल भरो आंदोलन के तहत पुलिस लाइन परिसर में सैकड़ों की संख्या में परिषदीय विद्यालय के शिक्षक पहुंचकर सभा करने लगे। जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अर्चना सिंह शिक्षकों को संबोधित कर रहीं थीं। इससे ट्रेनिंग ले रहे सिपाहियों ने विरोध जताया। प्रतिसार निरीक्षक की सूचना पर एसओ लाइन बाजार मिथिलेश मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से शिक्षकों को हटाने पर पुलिस से शिक्षक नेताओं की नोकझोंक होने लगी। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह और इंस्पेक्टर लाइन बाजार में कहासुनी हुई। जिलाध्यक्ष अमित सिंह का कहना है कि उन्होंने जेल भरो आंदोलन की लिखित सूचना और ज्ञापन अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय और सिटी मजिस्ट्रेट को पहले दी थी। बावजूद इसके, इंस्पेक्टर लाइन बाजार ने शिक्षकों को नक्सली कहा। वहीं, इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस लाइन में कोई धरना नहीं होता है। शिक्षकों से कहा गया कि वह थाने चले और नक्सली जैसा आचरण न करें। गिरफ्तारी के लिए 182 शिक्षकों की सूची सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी गई। सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र राम मिश्रा ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस मौके पर जिला मंत्री संजय सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह टोनी, संयुक्त मंत्री शैलेंद्र सिंह, दिवाकर चौहान, संतोष बघेल, मनीष सोमवंशी, अश्वनी सिंह, रामसिंह राव सरोज, संतोष, अतुल सिंह, सरोज सिंह, ममता श्रीवास्तव, सीमा सिंह, मीरा रजक, प्रियंका मिश्रा, डॉ. हेमंत, प्रदीप सूर्या, अतुल, सतीश, डॉ. अभिषेक, राजीव रत्नम तिवारी, प्रदीप सूर्या, सतीश पाठक, प्रशांत पांडेय, मुन्ना लाल यादव, स्वतंत्र कुमार, संतोष प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed