फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   The Patalnath Temple complex resonated with the sounds of the Kajri competition until late at night

Jaunpur News: कजरी प्रतियोगिता से देर रात तक गूंजा पातालनाथ मंदिर परिसर

Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Patalnath Temple complex resonated with the sounds of the Kajri competition until late at night
बेलवा पतलनाथ मंदिर पर कजरी प्रतियोगिता में अपनी प्रस्तुति देते गायक कलाकारम आयोजक
मडियाहूं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शिवपुर बेलवा गांव स्थित पातालनाथ मंदिर परिसर में शनिवार को कजरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकगीत और कजरी गायन की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर तक बांधे रखा। कलाकारों ने पारंपरिक कजरी गीतों के माध्यम से श्रोताओं का मनोरंजन किया और माहौल को भक्तिमय बना दिया। मछलीशहर के जमुहार निवासी गायक समारोह राम तथा मिर्जापुर की गायिका सीमा पाल ने अपनी प्रस्तुतियां दी। दोनों कलाकारों ने एक से बढ़कर एक कजरी गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी। गीतों पर श्रद्धालु तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। आयोजकों ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर हर वर्ष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कजरी हमारी लोक संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं से जुड़ी महत्वपूर्ण विधा है। ऐसे आयोजनों से लोकगीतों और पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण पहुंचे। मंदिर परिसर में देर रात तक कजरी की महफिल सजी रही। आयोजन को सफल बनाने में राम जनक यादव, शेषनारायण, सोनू यादव सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed