फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Power outage on Shri Krishna Janmashtami: Festival celebrated in darkness across more than 50 villages

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिजली कटौती : 50 से अधिक गांवों में अंधेरे में मना पर्व

Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Power outage on Shri Krishna Janmashtami: Festival celebrated in darkness across more than 50 villages
बदलापुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से क्षेत्र के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र सिंगरामऊ नौरंगाबाद और मछलीगांव के सभी फीडर बंद रहने के कारण 50 से अधिक गांवों में रात 12 बजे तक बिजली गुल रही। इसके चलते इन गांवों में अंधेरे में ही जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। क्षेत्र के दुधौड़ा, कम्मरपुर, लग्गूपुर, जगजीवनपट्टी, मेंढ़ा, रतासी, कनकपुर, बेसहूपुर, लखनेपुर सहित करीब 50 से अधिक गांवों में रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय भी इन गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजली आपूर्ति रात 12 बजे के बाद ही बहाल की गई, जिसके तुरंत बाद जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जा सका। क्षेत्र के दिव्य प्रकाश सिंह, विवेक शर्मा, दिलीप शर्मा, शर्तेंदु उपाध्याय और धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शाम से ही बिजली कटौती शुरू हो गई थी। रात साढ़े दस बजे से रात साढ़े बारह बजे तक आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। त्योहार के दिन बिजली कटौती होने से लोगों में विभाग के प्रति गहरा असंतोष देखा गया। इस संबंध में एसडीओ शोएब अंसारी ने बताया कि शाम साढ़े छह बजे से साढ़े आठ बजे तक और फिर रात साढ़े 10 से साढ़े 12 बजे तक मेन सप्लाई न मिलने के कारण आपूर्ति बाधित रही। बिजली कटौती के कारण जन्माष्टमी के पर्व का उल्लास फीका पड़ गया। कई श्रद्धालु अंधेरे में ही पूजा-अर्चना करने को मजबूर हुए। त्योहार के दिन इस प्रकार की बिजली कटौती से लोगों में विद्युत विभाग के प्रति नाराजगी है। लोगों ने जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed