फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वक्रांगी के एटीएम पर लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं

वक्रांगी के एटीएम पर लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं

Tue, 15 Jan 2019 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
वक्रांगी के एटीएम पर लोगों को मिलेगी कई सुविधाएं
जौनपुर। वक्रांगी एटीएम केंद्र पर लोगों को एक साथ कई सुविधाएं मिलेगी। जिसमें पैसा निकालने व जमा करने से लेकर शापिंग करने, ज्वेलरी बुकिंग, बिल जमा करने आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए जिले में सोमवार को पहले चरण में कुल 76 वक्रांगी एटीएम केंद्र खुलने थे। लेकिन मात्र 74 वक्रांगी एटीएम केंद्र ही खुल पाए। जिसका उद्घाटन हुआ। इस दो केंद्र का शुभारंभ तकनीकि कमियों के कारण नहीं हो सका है। इस दौरान वक्रांगी प्राइवेट कंपनी के जिला इंचार्ज सुनील कुमार विश्वकर्मा ने सिकरारा ब्लाक के बेलगाहन गांव में कंपनी के एटीएम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

लोगों को पैसा निकालने व जमा करने से लेकर शापिंग करने, ज्वेलरी बुकिंग, बिल जमा करने आदि की सुविधा एक ही एटीएम पर उपलब्ध हो। इसके मद्देनजर रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा जगह-जगह एटीएम खोल कर उसका संचालन करने की जिम्मेदारी वक्रांगी प्राइवेट कंपनी को सौपी गई है। इस कंपनी द्वारा एटीएम खोलने का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में जिले में कुल 550 वक्रांगी एटीएम केंद्र खोले जाने हैं। सोमवार को पहले चरण में 74 एटीएम केंद्रों का उद्घाटन किया गया। इस दौरान मडियाहूं में 6, महराजगंज में 3, बदलापुर में 2, खुटहन में3, सुइथाकला में 3, शाहगंज में 6, करंजकला में 4, धर्मापुर में 2, मुफ्तीगंज में 4, केराकत में 6, डोभी में 4, बक्शा में 4, रामनगर में 3, रामपुर में 8, बरसठी में 2, मुंगराबादशाहपुर में 3, मछलीशहर में 3 व सुजानगंज में 8 वक्रांगी एटीएम केंद्रों का उद्घाटन किया गया है। इसके अलावां शेष बचे 476 वक्रांगी एटीएम केंद्रों को भी चरणवार खोलने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

धर्मापुर: मुफ्तीगंज विकासखंड के शिवनगर बाजार में यूबीआई के प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि जनता को पैसै के लेन देन के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। आधी रात को पैसै की जरूरत है तो इस वक्रांगी एटीएम केंद्र से मिल जाएगा। विशिष्ट अतिथि काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि इसमें एटीएम की सुविधा भी है । अब उपभोक्ताओं को बैंक में लाइन में खड़ा होने की जरूरत नहीं है। इस अवसर पर मनोज सरोज, अजय दूबे, सूरज दूबे, कृपाशंकर यादव, रविन्द्र यादव, मुन्ना दूबेआदि लोग उपस्थित रहे। महराजगंज- स्थानीय ब्लाक स्थित दुगौली व डेल्हूपुर केवटली महराजगंज बाजार में वक्रांगी एटीएम केंद्र का उद्घाटन हुआ।इस मौके पर वक्रांगी कंपनी के ब्लाक कोआर्डिनेटर अजय मिश्र,अजय सिंह, विशाल उमर,कमलेश उमर,अच्छेलाल यादव,डाक्टर शिवेंद्र सिंह,रोहित सिंह,हरिप्रसाद पांडेय,लवकुश सिंह,आशीष सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बक्शा: क्षेत्र के लखनीपुर गाँव में वक्रांगी एटीएम केंद्र का उद्धघाटन खण्ड विकास अधिकारी रामसुंदर भारती ने फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा कि वक्रांगी केंद्र ग्रामीणों के लिए वरदान साबित होगा। इस मौके पर वक्रांगी संचालक अंजू गौतम, मंगला प्रसाद, राहूल सिंह, मनोज सिंह, नन्दलाल, फूलचंद आदि लोग मौजूद रहे।
इनसेट
मिनी बैंक है वक्रांगी
जौनपुर। वक्रांगी एक मिनी बैंक है। यहां लोगों को आधार कार्ड व एटीएम से पैसा जमा करने व निकालने, आनलाइन शापिंग करने, ज्वैलरी बुक करने, रेलवे टिकट बुक करने, लाइफ, हेल्थ एवं व जनरल इंश्योरंस करने, बिजली व पेयजल का बिल जमा करने सहित मोबाइल रिचार्ज करने आदि की सुविधा मिलेगी।

कोट:
पहले चरण में 76 वक्रांगी एटीएम केंद्र का उद्घाटन होना था। लेकिन मात्र 74 वक्रांगी एटीएम केंद्र का उद्घाटन हो पाया। दो वक्रांगी एटीएम केंद्र तकनीकि कमी के कारण नहीं खुल पाया है। जिले में कुल 550 वक्रांगी एटीएम केंद्र खोले जाने हैं।
सुनील विश्वकर्मा
जिला इंचार्ज, वक्रांगी कंपनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed