फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   निरस्त ट्रेन चालू नहीं होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

निरस्त ट्रेन चालू नहीं होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी

Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
निरस्त ट्रेन चालू नहीं होने से बढ़ी यात्रियों की परेशानी
खेतासराय। खेतासराय दो माह पूर्व खराब मौसम का हवाला देकर नगर के रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दो जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई थीं। जबकि दो ट्रेनों के फेरे को घटा दिए गए है। एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन तो पूरे एक साल से निरस्त चल रही है। निरस्त ट्रेनें चालू न होने से दैनिक यात्रियों और व्यापारियों को आवागमन में समस्या हो रही है।
विज्ञापन

खेतासराय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दो जोड़ी ट्रेनें वाराणसी गोंडा इंटर सिटी और वाराणसी बरेली एक्सप्रेस को गत 13 दिसंबर से 13 फरवरी तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। इसके अलावा किसान एक्सप्रेस और दून एक्सप्रेस ट्रेनें का फेरा की संख्या घटा दी गई थी। 13 फरवरी तो बीत गई लेकिन निरस्त ट्रेन चालू नहीं हुई है। ट्रेन चालू न होने से लगन के वैवाहिक सीजन में व्यापारी से लेकर छात्र तक परेशान है। खेतासराय रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली फैजाबाद-मुगलसराय पैसेंजर एक वर्ष पहले से ही निरस्त चल रही है। जिसके चालू होने की संभावना खत्म हो चुकी है। निरस्त ट्रेन चालू न होने से वाराणसी और लखनऊ की यात्रा करने वाले लोगों को भारी दिक्कत उठानी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि मौसम तो अब सामान्य हो चुका है फिर भी निरस्त ट्रेनें क्यों चालू नहीं हो रही हैं। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक रमेश सिंह ने कहा कि कोहरे और ठंड में रेलवे परिचालन की तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए रेलवे ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया गया था उन्हें फिर चालू करने की कोई सूचना नहीं प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed