{"_id":"5c44c924bdec224c80716ec7","slug":"171548011812-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो आधी अधूरी तैयारी के बीच परीक्षा देंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो आधी अधूरी तैयारी के बीच परीक्षा देंगे छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के स्नातक और परास्नातक की परीक्षा फरवरी में कराए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। शासन के नए फरमान से छात्र आधी अधूरी तैयारी बीच परीक्षा देंगे। कोर्स अभी पूरा नहीं हुआ है। बीस से पच्चीस फीसदी कोर्स भी बाकी है। इसी बीच शासन ने परीक्षा फरवरी में कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया है। जबकि कालेजों में 10 से 15 फरवरी तक कक्षाएं चलती हैं। परीक्षाएं मार्च से शुरू होती थी। इसी बीच प्रैक्टिकल की परीक्षा भी करा लिया जाता था। शासन के नए फरमान से अब शिक्षक और छात्र दोनों के उपर कोर्स खत्म करने का दबाव बढ़ गया है। छात्र अभी परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं।
शासन ने विवि को सत्र 2018-19 की मुख्य परीक्षाएं प्रस्तावित तिथि एक मार्च से कराने के बजाय फरवरी में शुरू कराने का निर्देश दिया है। इसके पढाई का काम पूरा नहीं हो पाएगा। बच्चों को मजबूरी में आधी अधूरी तैयारी के बीच परीक्षा देनी होगी। तमाम कालेजों में अभी 25 से 30 फ़ीसदी तो कहीं 20 से 25 फीसदी पाठ्यक्रम पूरा नहीं हो सका है। विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा कराने के लिए एक माह पहले तिथि प्रस्तावित कर दिया था। उसी तिथि के हिसाब से विश्वविद्यालय प्रशासन परीक्षा की तैयारी कर रहा था। स्नातक की परीक्षा एक मार्च से और परास्नातक की परीक्षाएं 25 मार्च से प्रस्तावित थी। लेकिन अब यह परीक्षा फरवरी में कराने की तैयारी चल रही है। राजाश्रीकृष्ण दत्त पीजी कालेज अर्थशास्त्र के शिक्षक डा. मनोज सिंह वत्स का कहना है कि अभी कोर्स दस से 15 फीसदी बकाया है। परीक्षा पहले कराने पर छात्रों का नुकशान होगा। टीडी कालेज प्राणि विज्ञान विभाग के शिक्षक डा. डीबी मिश्र का कहना है कि कोर्स अभी पूरा नहीं हुआ है। इससे छात्रों को कोर्स पूरा करने में परेशानी उठानी पड़ेगी। टीडी कालेज वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डा. अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि अभी 20 से 25 फीसदी कोर्स बाकी है। उसी किसी तरह शीघ्र ही खत्म कर लिया जाएगा। टीडी कालेज के शिक्षक डा. विजय कुमार सिंह का कहना है कि अभी कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। शासन के फरमान से कोर्स पूरा करने का दबाव बढ़ गया है।