{"_id":"5c43700cbdec22738963463c","slug":"171547923468-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराणा प्रताप को किया गया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाराणा प्रताप को किया गया याद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर जेसीआई जौनपुर ने शनिवार को सरस्वती बाल शिशु मंदिर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाराणा प्रताप को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। साथ ही महाराणा प्रताप की जीवनी व उनके पराक्रम के बारे में बच्चों का बताया गया। इस दौरान विद्यालयों के बच्चों को बिस्कुट व चाकलेट आदि का वितरण किया गया।
अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि महाराणा प्रताप की जीवनी सभी को पढ़नी चाहिए। उनके जैसा योध्दा इस भारत में कम पैदा हुए हैं। जोन डायरेक्टर आलोक सेठ ने कहा महाराणा प्रताप जैसा पराक्रमी बहुत कम हुए हैं। पूर्व मंडल निदेशक चंद्रशेखर जायसवाल ने कहा महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाना मंजूर किया था। लेकिन मुगलो के आगे सर झुकाना मंजूर नहीं किया था। उपाध्यक्ष धमेंद्र सेठ व संजीव जायसवाल ने कविताएं सुनाईं। कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि पुण्यतिथि मनाने महाराणा प्रताप के बारे में जानने का मौका मिला है। हफीज शाह ने जौनपुर के किसी एक चौराहे पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगवाने की भी अपील की। विद्यालय प्रधानाचार्य ने राष्ट्रगीत गाकर बच्चों को राष्ट्र के प्रति जागृत किया। संचालन सचिव गौरव सेठ ने किया। अतुल जायसवाल, जितेंद्र सेठ,आकाश केसरवानी, दिलीप सिंह आदि उपस्थित रहे।