{"_id":"5c227a69bdec2256e0514e9e","slug":"171545763433-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय कुश्ती में जौनपुर के पहलवानो का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतर्जनपदीय कुश्ती में जौनपुर के पहलवानो का दबदबा
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कृषक इंटर कॉलेज थानागद्दी के मैदान पर आयोजित 59वीं श्याम जी शुक्ल अंतर्जनपदीय कुश्ती दंगल में जौनपुर के पहलवानों का दबदबा रहा। मिट्टी के अखाड़े के इस कुश्ती दंगल में करीब 10 दर्जन पहलवानों ने जोर आजमाइश करते हुए अपने दाँव पेंच का प्रदर्शन किया। दंगल का उद्घाटन केराकत चेयरमैन विजय गुप्ता ने किया।
मंगलवार की शाम तक चले इस दंगल में जौनपुर सहित वाराणसी और आजमगढ़ के पहलवानों ने अपना हुनर दिखाया। केवल चार जोड़ी कुश्तियों का निर्णय हो सका शेष कुश्तियां बराबरी पर छूटी। जौनपुर के सुनील पहलवान ने बालेंद्र आजमगढ़ को चित कर खूब वाहवाही लूटी। पवन वाराणसी ने किशन गोविंदपुर, आशीष जौनपुर ने लालू वाराणसी तथा मुलायम पहलवान जौनपुर ने विश्वास पहलवान नरायनपुर को पटखनी दी। इसके अलावा हिमांशु जौनपुर सचिन उदयचंदपुर, केतन जौनपुर धर्मराज वाराणसी, गोविंद वाराणसी नीरज जौनपुर, अनिल वाराणसी और धीरज जौनपुर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा। दर्शको की मांग पर सबसे बड़ी इनामी कुश्ती जौनपुर के सुनील पहलवान और आजमगढ़ के बालेंद्र पहलवान के बीच हुई। 15 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में अंतत: सुनील जौनपुर ने बालेंद्र आजमगढ़ को आसमान दिखा दिया। रेफरी की भूमिका सुबाष पहलवान और तेजू पहलवान ने निभाई। संचालन प्रधान प्रमोद शुक्ल ने किया। इस मौके पर प्रधान अजय सिंह, अजयेंद्र दुबे, आरबी शुक्ल, सारनाथ सिंह, निकेत शुक्ल, अशोक शुक्ल, अनिल सिंह, नीरज पहलवान, बीरबल गुप्ता, लालजी शुक्ल, चंद्रजीत यादव, रामजी पहलवान आदि उपस्थित रहे। आयोजक गोरखनाथ शुक्ल ने आभार जताया।